
शुक्रवार की गिरावट के बाद सोमवार को सचमुच शेयर बाजार में दीवाली का माहौल देखने को मिला और इसके लिए घरेलू से ज्यादा एशियाई और अंतरराष्ट्रीय बाजार को श्रेय दिया जाना चाहिए। बॉम्बे स्टाक एक्सचेंज 400 अंकों से ज्यादा उछलकर 38,700 के पार गया तो निफ्टी 80 अंकों से ज्यादा की बढ़त लेकर 11,700 अंकों से आगे निकल गया। यह उछाल बैंक, आईटी, एफएमसीजी, धातु समेत सभी तरह की कंपनियों में दर्ज की गई और अगर कहीं कुछ गिरावट देखी गई तो वह फार्मा कंपनियों में रही। इस बढ़त के पीछे चीन और जापान के बाजार में आई बढ़त तो जिम्मेदार है ही लेकिन उससे भी ज्यादा प्रभाव शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट के उठान का कहा जा सकता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Lxbcjl
No comments:
Post a Comment