
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कर्मचारियों को तरक्की में आरक्षण दिए जाने की बहस में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने पैरवी करने वाले वकीलों से तीखे सवाल पूछकर समाज में चल रही चर्चा को स्वर देने का प्रयास किया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्र के नेतृत्व में पांच सदस्यों की संविधान पीठ में चल रही सुनवाई में पदोन्नति में आरक्षण की पैरवी करने वाले केके वेणुगोपाल, तुषार मेहता, इंदिरा जय सिंह, दिनेश द्विवेदी और पीएस पटवालिया जैसे दिग्गज वकीलों से अदालत ने पूछा है कि क्या आरक्षण अनंत काल तक चलना चाहिए और क्या एक आईएएस अधिकारी के पड़पोते को भी आरक्षण दिया जाना चाहिए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LlXOOV
No comments:
Post a Comment